श्रीनगर, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अज्ञात बंदूकधारियों ने यहां शुक्रवार को दो मोबाइल फोन बिक्री एवं सेवा केंद्रों पर हमले किए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया, “दो अज्ञात हमलावर कारन नगर व्यापारिक केंद्र स्थित एयरसेल के कार्यालय में घुस गए और वहां के कर्मचारियों से काम बंद कर कार्यालय से निकल जाने को कहा।”
पुलिस ने कहा, “उन्होंने कार्यालय के अंदर एक ग्रेनेड फेंका, जिसमें अंदर का फर्नीचर नष्ट हो गया।”
इसके बाद हमलावर वोडाफोन के कार्यालय में घुसे और कर्मचारियों से कार्यालय खाली करने को कहा।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने वोडाफोन के कार्यालय में भी एक ग्रेनेड फेंका और वे घटनास्थल से भाग गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।
अज्ञात बंदूकधारी उत्तर कश्मीर में मोबाइल फोन सेवा प्रदाताओं को कारोबार बंद करने की धमकी दे रहे हैं।
श्रीनगर में शुक्रवार को हुआ यह हमला इस तरह की पहली घटना है।
dharmpath.com dharmpath