बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के शहरी इलाके में साल की पहली छमाही में 70 लाख से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है।
चीन के मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि शहरी इलाकों में जून के अंत तक बेरोजगारी दर 4.04 फीसदी दर्ज की गई, जो मार्च के 4.05 फीसदी से कम है।
मंत्रालय के प्रवक्ता लि जोंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार का लक्ष्य 2015 में एक करोड़ लोगों के लिए रोजगार का सृजन करना है, ताकि बेरोजगारी दर 4.5 फीसदी से नीचे रखा जा सके।
dharmpath.com dharmpath