रियो डी जेनेरियो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम 8 सितम्बर को जिलेट स्टेडियम में अमेरिका के साथ दोस्ताना मुकाबला खेलेगी।
मेसाच्यूसेट्स के फॉक्सबॉरो में खेले जाने वाले इस मैच की जानकारी दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के फुटबाल महासंघ सीबीएफ ने दी।
कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल में पराग्वे के हाथों मिली हार के बाद ब्राजील की टीम पहली बार किसी टीम के साथ मैच खेलेगी।
इस मैच के लिए ब्राजील के कोच डुंगा 13 अगस्त को रियो में एक संवाददाता सम्मेलन में टीम की घोषणा करेंगे।
दक्षिण अमेरिका में 25 महीने लम्बा फीफा विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबलों का दौर अक्टूबर में शुरू हो रहा है। ऐसे में डुंगा को अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह अंतिम मौका होगा।
dharmpath.com dharmpath