नयोन (स्विट्जरलैंड), 24 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोप में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-यूईएफए ने चैम्पियंस लीग फाइनल के दौरान एफसी बार्सिलोना के प्रशंसकों द्वारा उत्तर पूर्वी काटालान प्रांत की स्वतंत्रता के समर्थन में काटालान झंडे लहराए जाने के मामले में बार्सिलोना पर 30 हजार यूरो का जुर्माना लगाया है।
बार्सिलोना के हजारों प्रशंसकों ने काटालान प्रांत के समर्थन में झंडे लहराए। ऐसा करना स्पेन में प्रतिबंधित है। बार्सिलोना के प्रशंसकों ने बर्लिन में हुए फाइनल के दौरान यह काम किया था। फाइनल में बार्सिलोना ने युवेंतस को 3-1 से हराया था।
यूईएफ ने इससे पहले क्लब के प्रशंसकों को काटालान प्रांत का झंडा नहीं लहराने की चेतावनी दी थी। यूईएफए ने कहा था कि वह आचार संहिता के उल्लंघन की किसी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा।
बार्सिलोना ने हालांकि जुर्माने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसा शायद इसलिए क्योंकि उसके लिहाज से यूईएफए द्वारा लगाया गया यह जुर्माना उम्मीद से काफी कम है।
dharmpath.com dharmpath