लॉस एंजेलिस, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का 242 खिलाड़ियों का दल शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड समर गेम्स में हिस्सा लेगा। इस ओलम्पिक में शारीरिक रूप से विकलांग खिलाड़ी शिरकत करते हैं।
स्पेशल ओलम्पिक के बीते संस्करण में भारत ने 46 पदक जीते थे, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 16 कांस्य थे। दक्षिण कोरिया के पेयोंग चांग में आयोजित इस संस्करण में 120 देशों के 2200 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया था।
भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह अच्छी सफलता थी और इसी से प्रेरित होकर उन्होंने इस संस्करण के लिए जमकर तैयारी है और अब वे अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ने के लिए तैयार हैं।
इस साल 170 देशों से 7000 से अधिक एथलीट 25 अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इस साल साइक्लिंग, हैंडबॉल, पावर लिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल और वालीबॉल, जूडो, टेनिस व अन्य स्पर्धाएं शामिल हैं।
अगले 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में पांच लाख दर्शकों को पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय दल सैन डिएगो के करीब ला जोला में अपना बेस कैम्प बनाए हुए है। अमेरिका में 16 साल के बाद पहली बार स्पेशल ओलम्पिक का आयोजन हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath