भाजपा के ‘अच्छे दिन’ की पोल खोलेगी सपा

सपा के जिलाध्यक्ष सतीश फौजी ने कहा कि प्रदेश और जिले के विकास के लिए युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में काफी कार्य किये गए हैं। लेकिन सपा नेताओं के संज्ञान यह बात आई है कि इन विकास कार्यों का श्रेय केंद्र सरकार को देकर भाजपा लाभ लेना चाह रही है।

उन्होंने कहा कि जनता को हकीकत बताने के लिए सपा ने जिले के सभी ब्लॉकों में साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस यात्रा के माध्यम से जनता को यह बताया और विश्वास दिलाया जाएगा कि उनकी लोक कल्याणकारी सरकार ने उनके हित और क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया है।

भाजपा के ‘अच्छे दिन’ पर उन्होंने कहा कि जनता के तो नहीं, लेकिन भाजपाजनों के अच्छे दिन जरूर आ गए दिखते हैं, तभी तो भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने आप में मगन दिख रहे हैं और जनता को दिवा स्वप्न दिखाकर बरगलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सपा अब यह सब अधिक दिन नहीं चलने देगी और भोली-भाली जनता के सामने भाजपा का सच रखेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493