उप्र : दुष्कर्म पीड़िता का शव फांसी पर झूलता मिला

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र हरियांवा के बिलहरी निवासी एक व्यक्ति की सोलह साल की पुत्री 18 जुलाई की रात करीब ग्यारह बजे घर के सामने स्थित एक धर्मकांटे पर अपना मोबाइल चार्ज करने गई थी। किशोरी को अकेली पाकर वहीं मौजूद गांव के गौरीश ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी ने घर आकर अपने परिजनों बताया। पिता कहीं बाहर गया था, जब वह वापस आया तो जानकारी मिलने पर वह गुरुवार को थाने पहुंचा और तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाना था।

शुक्रवार की सुबह उसी किशोरी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। जानकारी मिलते ही परिजनों मे हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष विध्यासागर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक, पिता खेत की तरफ चला गया था और मां घर के बाहर थी, इसी बीच किशोरी ने फांसी लगा ली।

जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी हरियांवा जितेंद्र गिरि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, किशोरी ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493