नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में शनिवार को आग लग गई।
आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह 10.55 बजे लगी। अग्निशमन विभाग की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए रवाना किया गया है।
dharmpath.com dharmpath