हिलेरी ईमेल विवाद में घिरीं

वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आधिकारिक ईमेल भेजने के लिए निजी सर्वर का इस्तेमाल कर विवादों में घिर गई हैं। कुछ ईमेल में गोपनीय जानकारी होने की खबरे हैं।

वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आधिकारिक ईमेल भेजने के लिए निजी सर्वर का इस्तेमाल कर विवादों में घिर गई हैं। कुछ ईमेल में गोपनीय जानकारी होने की खबरे हैं।

समाचार चैनल ‘सीएनएन’ के मुताबिक, खुफिया विभाग के महानिरीक्षक ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि पूर्व विदेश मंत्री के निजी सर्वर से भेजे गए कुछ ईमेल में गोपनीय जानकारियां थीं, लेकिन यह गोपनीय जानकारी किस तरह की थी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

महानिरीक्षक चार्ल्स मैक्कलफ ने कांग्रेस को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने ईमेल के नमूनों की सीमित समीक्षा की और जिन 40 ईमेल की समीक्षा की गई, उनमें से चार में खुफिया समुदाय से संबंधित गोपनीय जानकारियां पाई गईं।

प्रवक्ता एंड्रिया विलियम्स ने सीएनएन को बताया कि उन चारों ईमेल में गोपनीय सूचनाएं थीं।

मैक्कलफ ने कहा कि विदेश विभाग में सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम से संबंधित अधिकारियों ने खुफिया समुदाय के महानिरीक्षक को बताया कि ऐसी संभावना है कि कई हजार गोपनीय ईमेल भेजे गए हैं, जिनमें से लगभग 30,000 हिलेरी क्लिंटन द्वारा भेजे गए हैं।

हिलेरी ने शुक्रवार को गोपनीय ईमेल संबंधी रपट में बहुत सारी गलतियों होने का हवाला देते हुए इसकी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने 500 पृष्ठों के ईमेल जारी किए हैं। उन्होंने कांग्रेसनल समिति के समक्ष कहा, “मैंने बार-बार कहा है कि मैं सवालों का जवाब दूंगी, लेकिन मैं मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहती हूं, विशेष रूप से अमेरिकी परिवारों के लिए महत्व रखने वाले बड़े मुद्दों पर।”

पूर्व में हिलेरी ने अपने निजी सर्वर से गोपनीय जानकारियां भेजने के आरोपों से इंकार किया था।

इस दौरान न्याय विभाग ने पूर्व की रपटों में सुधार करते हुए एक बयान जारी कर कहा कि विदेश मंत्री के पद पर रहने के दौरान हिलेरी के सर्वर से भेजे गए ईमेल की जांच एक आपराधिक जांच थी।

इस खुलासे के बाद रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने हिलेरी पर निशाना साधा। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जॉन बोहनर ने हिलेरी से अपना निजी सर्वर त्यागने और फैसले को चुनौती देने को कहा।

उन्होंने कहा, “यदि हिलेरी के पास छिपाने को कुछ नहीं है तो वह तत्काल अपने सर्वर को जांच के लिए उचित अधिकारियों को सौंप सकती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493