मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। फैशन डिजायनर मसाबा गुप्ता लक्मे फैशन वीक के शीतकालीन सत्र 2015 की तैयारी कर रही हैं।
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। फैशन डिजायनर मसाबा गुप्ता लक्मे फैशन वीक के शीतकालीन सत्र 2015 की तैयारी कर रही हैं।
अभिनेत्री नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा ने ट्विटर पर फैशन शो को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। कार्यक्रम 26 से 30 अगस्त तक होटल पैलाडियम में चलेगा।
उन्होंने ट्वीट किया, “लक्मे फैशन वीक की तैयारी को लेकर जुनून शुरू हो गया है।”
लक्मे फैशन वीक का आयोजन लक्मे और आईएमजी रिलायंस करता है।
मसाबा ने लक्मे फैशन वीक 2009 में जेन नेक्स फैशन शो से इस क्षेत्र में कदम रखा था और उनके परिधानों ने उन्हें सबसे बेहतरीन डिजायनर का खिताब दिलाया था। इसके बाद उन्होंने 2010 में अपना स्टोर शुरू किया था।
उनके ग्राहकों में अभिनेत्री सोनम कपूर, जैकलीन फर्नाडीज और मंदिरा बेदी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath