वल्र्ड जंबूरी में शामिल होंगे छग के 5 स्काउट गाइड

ये स्काउट-गाइड छग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें कुमारी टिकेश्वरी साहू, मनीष मरकाम जिला कांकेर, राम प्रसाद कश्यप, कु. रितु भास्कर जिला दंतेवाड़ा एवं यूनिट लीडर शैनी रवींद्र सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर केदार कश्यप स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं राज्य मुख्य आयुक्त गजेंद्र यादव ने समस्त प्रतिभागियों को शुभकामना दी तथा छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बनाने, अनुशासन एवं सेवा भावना से कार्य करने के लिए दिशा-निर्देश दिया।

इस अवसर पर बी. रमेश पटनायक राज्य सचिव, सरिता पाण्डे राज्य संगठन (गाइड), अशोक देशमुख राज्य संगठन (स्काउट), टी.के.एस. परिहार, वाजिद खान जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) एवं प्राचार्य रोशन वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493