कोलकाता में पटरी पर मिला बम, रेल सेवा बाधित

कोलकाता, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी में शनिवार को रेल पटरी पर बम मिलने के बाद उपनगरीय रेल परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हुआ।

पूर्व रेलवे द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, बम पार्क सर्कस के निकट मिला, जिसके बाद पार्क सर्कस तथा सियालदह के बीच परिचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

बयान के मुताबिक, “बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बम को पटरी से हटाया। रेल पटरी की जांच के बाद रेल यातायात सेवा बहाल हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493