यूरोपियन मार्स्टस गोल्फ में लाहिड़ी को संयुक्त 11वां स्थान

क्रेंस मोंटाना (स्विट्जरलैंड), 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय स्टार गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने 27 लाख यूरो इनामी राशि वाले यूरोपियन मास्टर्स के तीसरे दिन शनिवार को पार-70 स्कोर के साथ संयुक्त सातवां स्थान हासिल किया।

भारत के ही एस. एस. पी. चौरसिया ने भी तीसरे दिन पार-70 का स्कोर हासिल किया और एक अन्य भारतीय ज्योति रंधावा के साथ वह संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर रहे।

लाहिड़ी का ओवरऑल स्कोर छह अंडर-204 रहा, जबकि चौरसिया और रंधावा चार अंडर-206 का स्कोर हासिल कर सके।

यूरोप में होने वाला यह एकमात्र टूर्नामेंट है, जिसे एशियन टूर और यूरोपियन टूर दोनों की ओर से 2009 से मान्यता प्राप्त है।

इंग्लैंड के डैनी विलेट और मैथ्यू फिट्जपैट्रिक 12 अंडर-198 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। फ्रांस के राफेल जैक्लीन उनसे दो शॉट ही पीछे दूसरे पायदान पर हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शिव कुमार ने तीसरे दिन 69 का स्कोर किया और दो अंडर-208 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 42वें स्थान पर रहे, जबकि राशिद खान चार ओवर-74 का स्कोर कर संयुक्त रूप से 68वां स्थान हासिल कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493