केट ने पूर्व प्रेमी से मांगी सलाह!

लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरमॉडल केट मॉस ने अपने पूर्व प्रेमी जेफरसन हैक से शादी के बारे में सलाह मांगी है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि 41 वर्षीया केट पति जेमी हिंस से अलगाव के बाद अपनी बेटी और उसके पिता एवं अपने पूर्व प्रेमी जेफरसन के साथ छुट्टियां मनाने नियाग्रा फाल्स गई थीं।

सूत्र ने बताया, “जेमी से हुए अलगाव से परेशान केट को जेफरसन छुट्टियों के दौरान परेशानियों से उबरने में मदद कर रहे थे।”

केट और उनकी 12 साल की बेटी लाइला ग्रेस जेमी के साथ घूमने जाने वाले थे, लेकिन पिछले सप्ताह दोनों लाइला के पिता हैक के साथ छुट्टियां मनाने निकल गए।

सूत्र ने बताया, “दरअसल जेमी उनके साथ जाने वाले थे, लेकिन उनकी जगह जेफरसन गए और केट को अपनी बेटी के पिता और अपने पूर्व प्रेमी के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493