उप्र में आंशिक रूप से बादल छाए

लखनऊ , 26 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य जिलों में रविवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। लखनऊ और आसपास के कुछ जिलों में दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24़ 3 डिग्री, गोरखपुर का 23़ 2 डिग्री, इलाहाबाद का 25़ 2 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493