हॉफेनहेम से जुड़े जर्मन खिलाड़ी कुरानयी

बर्लिन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी केविन कुरानयी ने शनिवार को जर्मन लीग क्लब टीएसजी हॉफेनहेम के साथ करार कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 33 साल के कुरानयी 2010 से रूस के क्लब एफसी डायनामो मोस्कोवा के लिए खेल रहे हैं।

कुरानयी ने फिलहाल हॉफेनहेम के साथ एक साल का करार किया है। नए करार के मुताबिक वह क्लब के साथ जून 2016 तक बने रहेंगे।

कुरानयी ने अब तक कुल 261 जर्मन लीग मैच खेले हैं और 111 गोल किए हैं। वह 2003 से 2008 तक जर्मन टीम के सदस्य थे।

जर्मनी के लिए कुरानयी ने 52 मैचों में 19 गोल किए लेकिन 2008 में कोच जोएकिम लोउ द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद उनकी टीम में वापसी नहीं हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493