चेन्नई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। निर्देशक शक्ति सुंदर राजन ने स्पष्ट किया है कि उनके निर्देशन की आगामी तमिल फिल्म में अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन भूत की भूमिका नहीं निभाएंगी। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है।
राजन ने आईएएनएस को बताया, “हमारी फिल्म भूतिया फिल्म नहीं है। लक्ष्मी भूत की भूमिका नहीं निभा रही हैं। मैं फिलहाल बस यही कह सकता हूं कि वह एक बेहद अलग अवतार में नजर आएंगी। मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता।”
टीम ने ऊटी में पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में जयम रवि भी हैं।
राजन ने कहा, “बाकी शूटिंग हैदराबाद और चेन्नई में होगी।”
फिल्म में संगीत डी. इम्मान का है।
dharmpath.com dharmpath