मोदी ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 16वें करगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में हर गांव, कस्बे और शहर ने भूमिका निभाई थी।

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, “हर एक भारतीय सैनिक बहादुरी से लड़ा। मैं उन सैनिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने प्राणों की परवाह किए बिना देश के लिए लड़ाई लड़ी।”

उन्होंने कहा, “करगिल की लड़ाई सिर्फ सीमाओं पर नहीं लड़ी गई। प्रत्येक गांव, शहर और कस्बे ने इसमें योगदान दिया।”

भारत 1999 में जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज वीर सैनिकों की याद में हर साल 26 जुलाई को करगिल दिवस मनाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493