रिहाना को डेट कर रहे हेमिल्टन

न्यूयॉर्क, 26 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के फार्मूला वन चालक लेविस हेमिल्टन कथित तौर पर इन दिनों गायिका रिहाना के साथ डेट कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, दोनों ने इस साल गुपचुप तरीके से कई बार डेटिंग की। दोनों यहां पिछले सप्ताहांत रात में घूमने भी निकले।

रिहाना से जुड़े एक सूत्र ने ‘द सन’ समाचारपत्र को बताया, “दोनों का सालों से इश्क चल रहा है और दोनों ने एक-दूसरे को हमेशा आकर्षित किया है, लेकिन मई के बाद से दोनों में बहुत ज्यादा बातें हो रही हैं। आखिरकार उन्हें अपने व्यस्तता भरे शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर एक सप्ताहांत एक-दूसरे के साथ बिताने का मौका मिल गया और उन्होंने इसका पूरा लाभ उठाया।”

सूत्र ने कहा, “वे दोनों बहुत व्यस्त हैं, लेकिन रिहाना ने उन्हें (लेविस) सितंबर में रियो आने के लिए कहा, ताकि वह उनकी प्रस्तुति देख सकें और उनके साथ वक्त गुजार पाएं।”

खबरों में दावा किया गया है कि दोनों के बीच नजदीकियां इस साल यहां मेट गाला (वार्षिक कार्यक्रम) के दौरान बढ़ीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493