ईद के दौरान एतिहाद एयरवेज की व्यस्तता बढ़ी

अबुधाबी, 26 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज ने रविवार को कहा कि ईद-उल-फितर के दौरान दुनिया भर में उसकी उड़ानें काफी व्यस्त रहीं।

इस अवधि में उसके यात्रियों की संख्या में 82.3 फीसदी वृद्धि रही, जिसमें एक साल पहले समान अवधि में 82.1 फीसदी वृद्धि रही थी। इस दौरान कंपनी ने 83 अतिरिक्त उड़ानें संचालित की।

मुख्य संचालन अधिकारी कैप्टन रिचर्ड हिल ने कहा, “ईद-उल-फितर के दौरान एक बार फिर हमने रिकार्ड संख्या में यात्रियों को सेवा दी और माल ढोए। यह साल का सबसे व्यस्त और सबसे चुनौतीपूर्ण दौर होता है।”

इस दौरान व्यस्त उड़ान सारणी से निपटने के लिए कंपनी और उसके साझेदार अबुधाबी हवाईअड्डे ने कई कदम उठाए।

इसके तहत उड़ान सारणी संशोधित की गई, कोच और बस सेवाओं की व्यवस्था की गई और 100 अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ सहित कई व्यवस्था की गई थी।

चेक-इन, सुरक्षा जांच और आव्रजन प्वाइंट पर यात्रियों को इफ्तार भी पेश किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493