सोनिया ने पूर्व मंत्री हांडिक के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजॉय कृष्ण हांडिक के निधन पर शोक जताया। सोनिया ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन उल्लेखनीय था।

सोनिया ने अपने संदेश में कहा कि हांडिक कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के प्रमुख सदस्य थे और उनके निधन से रिक्त हुए स्थान को भरना मुश्किल होगा।

हांडिक का रविवार को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के समकालीन हांडिक ने 1991 से लगातार छह बार जोरहाट लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। हांडिक केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493