पंजाब के दीनानगर कस्बे में आतंकवादी हमला

चंडीगढ़, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के गुरदासपुर जिल के दीनानगर कस्बे में सोमवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया और लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

दीनानगर कस्बा, जम्मू एवं कश्मीर की सीमा से काफी पास स्थित है।

आतंकवादियों ने पहले दीनानगर बसस्टैंड के पास लोगों पर गोलीबारी की और उसके बाद दीनानगर पुलिस थाने पर धावा बोला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर आतंकवादी चार से पांच की संख्या में थे और उन्होंने सेना की वर्दी पहन रखी थी। उनके पास स्वचालित हथियार थे।

हमले की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी हमला किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493