नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई रही। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा, “दिनभर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 79 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath