औरंगाबाद (बिहार), 26 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र में एक मकान की दीवार गिरने से एक महिला और उसके बेटे की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई।
माली के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि भैरवां गांव निवासी ददन राम की पत्नी प्रतिमा देवी अपने बेटे कंचन कुमार के साथ शनिवार रात घर में सोई थी, जहां देर रात कमरे की दीवार गिर गई और उसमें दबकर मां-बेटे की मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath