पंजाब में आतंकवादी हमले में पुलिस अधीक्षक शहीद

दीनानगर (गुरदासपुर), 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में सोमवार को गुरदासपुर जिले के दीनानगर में हुए आतंकवादी हमले में पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह शहीद हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा के नजदीक स्थित दीनानगर में एक पुलिस थाने में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान बलजीत सिंह गोली लगी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।

गुरदासपुर में पुलिस की खुफिया शाखा का नेतृत्व करने वाले सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493