अमित शाह ने ‘दृश्यम’ के लिए अजय को शुभकामनाएं दी

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने अजय देवगन को उनकी आगामी फिल्म ‘दृश्यम’ के लिए शुभकामनाएं दीं।

अजय ने रविवार को शाह से मुलाकात की थी। शाह ने मुलाकात के बाद ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए लिखा, “अजय देवगन से आज मिला। उनकी आगामी फिल्म ‘दृश्यम’ के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

अजय ने भी शाह का आभार जताया और कहा कि उनके साथ उनकी मुलाकात अच्छी रही।

उन्होंने ट्वीट किया, “आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। आज आपके साथ मुलाकात अच्छी रही।”

‘दृश्यम’ में तब्बू और श्रिया सरण भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 के बैनर तले कुमार मंगत ने किया है। यह शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493