‘ये है मोहब्बतें’ के रमन-इशिता का हनीमून पेरिस में?

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। स्टार प्लस चैनल के चर्चित धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ के मुख्य कलाकार करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी सहित इसकी पूरी टीम आगे की शूटिंग के लिए पेरिस जा सकती है।

रमन भल्ला और इशिता भल्ला की भूमिका निभा रहे करण और दिव्यांका के हनीमून दृश्यों की शूटिंग पेरिस में करने की उम्मीद है।

एक सूत्र के अनुसार, धारावाहिक में इस वक्त रमन और इशिता के रोमांस को बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। निर्माताओं ने उनका हनीमून पेरिस में दिखाने की योजना बनाई है।

सूत्र ने कहा, “हमें इस वक्त रमन और इशिता के बीच दिखाए गए रोमांस पर जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसलिए हमने इस रोमांस को आगे बढ़ाने और इसे पेरिस ले जाने का फैसला किया है। इसे दुनिया के रोमांटिक शहर के रूप में जाना जाता है और इससे बेहतर कोई और विकल्प नहीं हो सकता। हम अगस्त के मध्य में शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर से धारावाहिक के कलाकार एवं कर्मचारी बेहद उत्साहित हैं।”

खबर तो यह भी है कि धारावाहिक के बाकी कलाकार भी पेरिस जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493