इतनी लंबी पारी की कल्पना नहीं की थी : जूही

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में 25 साल से अधिक समय से सक्रिय चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह सिने जगत में इतने लंबे वक्त तक टिक पाएंगी।

जूही ने आईएएनएस से कहा, “मेरा सफर सुखदपूर्ण लंबा रहा है। मुझे आज हैरानी है कि मैं अब तक यहां टिकी हुई हूं, जिसकी मैंने 25 साल पहले कभी कल्पना नहीं की थी। मुझे अंदाजा नहीं था कि मैं इतने लंबे समय तक टिक पाऊंगी।”

उन्होंने कहा, “मैं इस चीज के लिए बेहद खुश और अहसानमंद हूं। कुल मिलाकर मेरा सफर बेहद मजेदार रहा है और मैं खुश हूं कि मैं फिल्मों में हूं। काम के दौरान उतार-चढ़ाव, हंसी, आंसू, असुरक्षा की भावना, अपने तक सीमित रहना, शोहरत, खुशामद, तकलीफ, मेहनत और सब कुछ कमाल का रहा। यह जिंदगी का एक बढ़िया सबक है।”

जूही आगे ‘चॉक एंड डस्टर’ फिल्म में एक शिक्षिका की भूमिका में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493