देश ने युगदृष्टा खोया : शिवराज

भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक युगदृष्टा खो दिया है। कलाम के निधन पर उन्होंने राज्य में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मिसाइलमैन के रूप में प्रसिद्ध दिवगंत डॉ. कलाम एक ऐसे महापुरुष थे, जिनके पास भारत के विकास को लेकर व्यापक दृष्टि और सोच थी। उन्होंने वर्ष 2020 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का न केवल सपना देखा, बल्कि उसकी ठोस रूपरेखा भी सामने रखी।

उन्होंने आगे कहा कि साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से होते हुए भी डॉ. कलाम अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए।

उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों और स्वयं की ओर से कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से पूरा देश शोक में है।

प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव ने भी कलाम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक श्रेष्ठ वैज्ञानिक के साथ अच्छे प्रशासक भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493