कलाम का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर मंगलवार को नई दिल्ली लाया गया। वायु सेना का विशेष विमान उनका शव लेकर पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा।

कलाम के आवास 10-राजाजी मार्ग पर लोग अपराह्न् चार बजे से लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे पाएंगे। हालांकि पहले इस तरह की सूचना थी कि उन्हें अपराह्न् तीन बजे से श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।

इससे पहले रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने बताया, “कलाम का पार्थिव शरीर यहां से एक विशेष बग्घी में उनके आवास पर ले जाया जाएगा।”

सितांशु कर ने ट्वीट कर बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की अंत्येष्टि तमिलनाडु स्थित उनके पैतृक गांव में होगी। उन्होंने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति की अंत्येष्टि तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित उनके पैतृक गांव में होगी।”

पूर्व राष्ट्रपति कलाम का सोमवार देर शाम 7.45 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह शिलांग स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों को ‘लिवबल प्लैनट’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें बेतानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493