कलाम का पार्थिव शरीर केरल लाया जाए : चांडी

तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को कुछ घंटों के लिए केरल लाए जाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। कलाम लगभग दो दशकों तक यहां रहे हैं।

चांडी ने राजनाथ को बताया कि कलाम 1960 की शुरुआत से 1980 तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक के रूप में कार्य करते हुए यहां रहे थे।

चांडी ने सोमवार रात सिंह से बात की और इस संबंध में प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि कलाम के पार्थिव शरीर को तमिलनाडु के रामेश्वरम में उनके गृहनगर ले जाने से पहले कुछ घंटों के लिए यहां लाया जाए।

चांडी बुधवार को कलाम की अंत्येष्टि में हिस्सा लेने के लिए अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के एक दल का नेतृत्व भी करेंगे।

कलाम का सोमवार को मेघालय के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। भारतीय प्रबंधन संस्थान (शिलांग) के विद्यार्थियों को लाइवेबल प्लैनेट विषय पर व्याख्यान देने के दौरान ही वह बेहोश होकर गिर पड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493