केंद्रीय मंत्री ने गुड़गांव में खेल विश्वविद्यालय खोलने की मांग रखी

गुड़गांव, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चिट्ठी लिखकर गुड़गांव में एक खेल विश्वविद्यालय खोलने का अनुरोध किया है।

इंद्रजीत सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि गुड़गांव के ग्रामीण इस विश्वविद्यालय के लिए 100 एकड़ भूमि देने के लिए तैयार हैं।

दिल्ली-जयपुर-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर पचगांव के नजदीक ग्वालियर गांव के निवासियों ने खेल विश्वविद्यालय और खेल अकादमी खोलने के लिए हरियाणा सरकार को मुफ्त में 100 एकड़ भूमि देने की पेशकश रखी है।

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना एवं रक्षा राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह गुड़गांव के सांसद भी हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खोलने के लिए यह भूमि बहुत ही उपयुक्त है, क्योंकि भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर ही है।

इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुड़गांव लंबे समय से खेल गतिविधियों के मामले में पीछे है और इस तरह के विश्वविद्यालय की इस क्षेत्र में बेहद जरूरत है।

गांव पंचायत ने भी योग अकादमी खोलने के लिए अलग से दो एकड़ भूमि देने की पेशकश की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493