मुख्य सचिव विवेक ढांड एवं राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव एन.के. असवाल, वन विभाग के प्रमुख सचिव आर.पी. मंडल, गृह विभाग के प्रमुख सचिव बी.वी.आर. सुब्रमण्यम, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, तकनीकी शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रेणु पिल्लई मौजूद थे।
इस मौके पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. बी.एल. अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के सचिव विकासशील, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. बी.एल. तिवारी, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव संजय शुक्ला, वन विभाग के सचिव अनिल साहू, संचालक प्रशासन अकादमी एम.के. त्यागी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव आलोक अवस्थी भी उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath