ठाणे (महाराष्ट्र), 29 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ठाकुरी कस्बे में दो मंजिला इमारत के गिरने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा मंगलवार रात्रि 10.15 बजे के आसपास चोलेगांव के मातृकरूपा में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही कम से कम 12 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। इमारत के मलबे में दबे 15 लोगों को अब तक निकाला जा चुका है।
इमारत में कम से कम 20 परिवार रहते थे, जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह इमारत 30 साल पुरानी थी।
भारी बारिश, तंग गलियों और बिजली की समस्या के कारण राहत एवं बचाव कार्य बाधित हो रहा है। शीर्ष पुलिस अधिकारी एवं लोक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
dharmpath.com dharmpath