नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद कंपनी फिलिप्स की भारतीय इकाई ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने अपने 15-20 करोड़ रुपये के विपणन विज्ञापन के लिए अभिनेता रणबीर कपूर को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। फिलिप्स 1,900 करोड़ रुपये के मॉड्यूलर स्विच बाजार में प्रवेश कर रही है।
फिलिप्स लाइटिंग इंडिया के विपणन प्रमुख सुमित जोशी ने कहा, “भारत का मौजूदा स्विच बाजार करीब 3,500 करोड़ रुपये का है और जिसमें 55 फीसदी हिस्सा मॉड्यूलर स्विच का बताया गया है।”
उन्होंने कहा, “मॉड्यूलर स्विच बाजार 11.7 फीसद की चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ रहा है।”
कंपनी ने कहा कि रणबीर कपूर को विपणन अभियान के तहत विज्ञापनों में लिया गया है। सुमित ने कहा, “हमारी टेलीविजन विज्ञापन पर 10-12 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। हमने दो सालों के लिए रणबीर के साथ हमारे अनुबंध का नवीनीकरण किया है।”
dharmpath.com dharmpath