मेरे लिए शाहरुख बड़े भाई की तरह : अक्की नरूला

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर अक्की नरूला आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान के ड्रेसिंग स्टाइल पर काम कर रहे हैं। वह कहते हैं कि उनके लिए शाहरुख बड़े भाई की तरह हैं, जिनके साथ काम करके हमेशा अच्छा लगता है।

अक्की ने यहां डीएलएफ एंपोरियो में चार दिवसीय फैशन एवं जीवनशैली संबंधित कार्यक्रम ‘द ट्रीजरी ऑफ ट्रॉसओ’ के मौके पर आईएएनएस को बताया, “शाहरुख खान के साथ काम करना सुखद है।”

उन्होंने कहा, “यह उनके साथ मेरी तीसरी फिल्म है। मैंने उनके साथ ‘डॉन’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ पर काम किया और अब उनके साथ ‘दिलवाले’ कर रहा हूं, इसलिए परिवार जैसा लगता है। उनके साथ काम करना घर लौटने जैसा है। हमारा बुल्गारिया में डेढ़ महीने का एक बहुत मजेदार शेड्यूल था। मैं उनके साथ मेरे अगले शेड्यूल को लेकर उत्साहित हूं। वह मेरे लिए मेरे बड़े भाई की तरह हैं।”

अक्की आगामी फिल्म ‘तमाशा’ और ‘रॉक ऑन 2’ पर भी काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493