केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हांडिक ने निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर विकास मामलों के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बिजॉय कुमार हांडिक के निधन पर शोक जताया। हांडिक 2009-2011 के बीच पूर्वोत्तर विकास मामलों के मंत्री थे।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जितेंद्र ने असम में हांडिक के शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

हांडिक का रविवार को असम स्थित जोरहाट मेडिकल कॉलेज में हृदय संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया था। वह 80 साल के थे।

वह 1991 से लगातार छह बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। वह 1980 से 1986 के दौरान राज्यसभा के भी सदस्य रहे। इससे पहले वह 1972 से 1976 तक असम विधानसभा के सदस्य रहे।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) द्वितीय में 2009 से 2011 के दौरान पूर्वोत्तर विकास मामलों के मंत्री के अलावा वे खनन मामलों के भी मंत्री रहे। वहीं संप्रग प्रथम में मनमोहन सिंह की सरकार में हांडिक ने रक्षा और संसदीय कार्य राज्य मंत्री, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493