‘सुआरेज को खेलते हुए बड़ा होते देखना गर्व की बात’

मेड्रिड, 29 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब एटलेटिको मेड्रिड के अध्यक्ष एनरिक सेरेजो ने कहा है कि मारियो सुआरेज को बचपन से खेलते हुए बड़ा होते देखना उनके लिए गर्व की बात है।

एटलेटिको छोड़कर इटली के क्लब फियोरेंटिना से जुड़ने वाले सुआरेज के लिए सेरेजो ने कहा कि एटलेटिको का दरवाजा हमेशा खुला हुआ है।

समाचार एजेंसी एफे ने सेरेजो के हवाले से कहा, “सुआरेज एक महान शहर के शीर्ष क्लब के लिए खेलने जा रहा है। बचपन से इस क्लब के लिए खेलते हुए सुआरेज को बड़ा होते देखना गर्व की बात है। वह एटलेटिको के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से है।”

सेरेजो ने कहा, “सुआरेज, तुम कहीं भी जाओ, हमारे क्लब के लिए उदाहरण बनोगे। यह क्लब तुम्हारा अपना घर है, और हमेशा रहेगा। हम तुम्हें हमेशा के लिए विदा नहीं कहेंगे। हम तुम्हारे उज्‍जवल भविष्य की कामना करते हैं। तुम हमारे इतिहास का हिस्सा रहे। किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी टीम को इतने पदक दिलाना आसान नहीं होता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493