कुआलालंपुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने बुधवार को कहा कि ओलम्पिक-2024 की मेजबानी के लिए अमेरिकी ोलम्पिक समिति (यूएसओसी) द्वारा बेहतर शहर के चयन के लिए बोस्टन की दावेदारी वापस लेने के फैसले से आईओसी चिंतित नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईओसी के एक्जिक्यूटिव बोर्ड की बैठक के दूसरे दिन बुधवार को बाख ने कहा, “हमें कोई चिंता नहीं है, क्योंकि हमारे लिए स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं है।”
बाख ने कहा, “यूएसओसी और आईओसी के बीच ओलम्पिक-2024 की मेजबानी के लिए दावेदारी के लिए बात हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि यूएसओसी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए ओलम्पिक-2024 के लिए मेजबान शहर की दावेदारी पेश करेगा।”
यूएसओसी 15 सितंबर को किसी अन्य शहर की दावेदार पेश कर सकता है।
dharmpath.com dharmpath