पुलिस के अनुसार, पंजाब के गुरुदासपुर में आतंकी हमले के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट घोषित किया गया था, लेकिन 24 घंटे बाद ही श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा में चूक उजागर हो गई।
पुलिस ने बताया कि सावन मेले में सुरक्षा के लिए आरएएफ के जवान बुलाए गए हैं। उनमें से आरएएफ का एक जवान एस.के. चौबे रेड जोन में हथियार लेकर घुस गया।
पुलिस के अनुसार, कुछ ही अंदर जाने पर सीआरपीएफ के जवान ने आरएएफ के जवान को हथियार के साथ पकड़ लिया। जवान ने बताया कि वह आरएएफ का जवान है तो सुरक्षाकर्मी ने बताया कि किसी को भी रेड जोन में हथियार लेकर जाने की इजाजत नहीं है। आरएएफ के जवान ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी उसके बाद आरएएफ के जवान को छोड़ दिया गया।
लेकिन सावन के महीने में इस घटना ने विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया।
dharmpath.com dharmpath