नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में बुधवार को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने जहां बालिका वर्ग के खिताब पर कब्जा जमाया, वहीं पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) ने महिला एवं पुरुष वर्ग के खिताब जीत लिए।
पीएसपीबी की पुरुष टीम ने फाइनल मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) को हराया, वहीं महिला टीम ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) टीम को मात देकर खिताब हासिल की।
एएआई की लड़कियों ने चार टीमों के बीच लीग चरण में पीएसपीबी, एयर इंडिया और देना बैंक को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
सृजा शुक्ला, अर्चना कामत और मारिया रोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाई।
बालक वर्ग में देना बैंक की टीम अपना पहला खिताब जीतने के काफी नजदीक है। देना बैंक के लड़कों की टीम ने लीग चरण के चार मैचों में जीत हासिल की।
पीएसपीबी की पुरुषों की टीम में अनुभवी अनिर्बान नंदी ने अमन बालगू के खिलाफ निर्णायक चौथा मैच जीतकर टीम को खिताब दिलाई।
इससे पहले रवींद्र कोटियान और नोएल पिंटो ने पीएसपीबी को 2-1 की बढ़त दिलाई थी। नंदी हालांकि एकल वर्ग का अपना पहला मैच देवेश कारिया से हार गए थे।
मणिका बत्रा, मौमा दास और अंकिता दास वाली पीएसपीबी की महिला टीम ने एएआई को 3-0 से मात देकर खिताब हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath