आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ज्ञापन में स्कूली बच्चों ने कहा है कि लगभग साढ़े तीन सौ की आबादी वाले रमपुरा में प्राथमिक विद्यालय पहुंचने के लिए सम्पर्क मार्ग नहीं है। लोगों को बारिश के समय में लगभग तीन किलोमीटर चक्कर लगाकर पाली होकर जाना पड़ता है। कच्चे मार्ग पर बारिश में कीचड़ एकत्र हो जाता है, जिससे लोगों व स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के समय बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है और स्वास्थ्य चिकित्सा सम्बन्धित मूलभूत समस्याओं से मरीज भी वंचित हो जाते हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि नवगठित पाली तहसील के मजरा रमपुरा तक छह वर्ष पहले जिला पंचायत द्वारा मिट्टी का कार्य किया गया था, जो दलदल में तब्दील हो गया है। बच्चों ने प्राथमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
dharmpath.com dharmpath