आईएस का दस्तावेज बकवास : गृह मंत्रालय

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कथित तौर पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के उस दस्तावेज को बकवास करार दिया, जिसके मुताबिक अमेरिका को आरपार की जंग के लिए भड़काने के उद्देश्य से वह भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है।

आंतरिक सुरक्षा के संयुक्त सचिव-1 एम.ए.गणपति ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह बकवास है।”

उन्होंने कहा, “यदि रपटों पर विश्वास करें, तो वह दस्तावेज आईएस के मूर्ख लोगों की करतूत है।”

समाचार पत्र डेली मेल की एक रपट के मुताबिक, आईएस के भर्ती दस्तावेज में पाकिस्तानी तथा अफगान तालिबान को आतंक की एक सेना के रूप में एकजुट होने का आह्वान किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493