याकूब का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

नागपुर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 1993 के मुंबई बम विस्फोट के लिए गुरुवार सुबह फांसी पर लटकाए गए याकूब मेनन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

याकूब को गुरुवार सुबह 6.35 बजे नागपुर केंद्रीय कारागार में फांसी दिया गया। कुछ ही देर बाद चिकित्सकों के दल ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही याकूब को दफनाया जाएगा।

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक, याकूब का शव उसके परिवार वालों को नहीं सौंपा जाएगा और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद उसे जेल परिसर में ही दफनाया जाएगा।

मेमन को उसके 54वें जन्मदिन पर ही फांसी दी गई। इससे पहले उसने बम्बई उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय, महाराष्ट्र के राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास भी दया की गुहार लगाई, लेकिन हर जगह से उसकी याचिका खारिज कर दी गई।

उसने अपने बचाव के आखिरी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल फांसी दिए जाने से कुछ घंटों पहले तक किया। सर्वोच्च न्यायालय में उसकी याचिका पर सुनवाई तड़के तीन बजे तक हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493