मोदी ने कलाम को श्रद्धांजलि दी

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 30 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गुरुवार को दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने प्रधानमंत्री की एक फोटो के साथ ट्विटर पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए।”

कलाम का सोमवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एक व्याख्यान देने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493