36 नए अतिरिक्त सचिवों की नियुक्ति

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 36 नए अतिरिक्त सचिवों की नियुक्ती की।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बड़े फेरबदल में अरुण गोयल को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि योगेंद्र त्रिपाठी को भारतीय खाद्य निगम का मुख्य प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

निखिलेश झा को राष्ट्रीय जलमिशन का निदेशक नियुक्त किया गया है। इस नए पद का सृजन हाल ही में किया गया है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर काम कर रही प्रीति मदन को राष्ट्रीय महिला आयोग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493