चेन्नई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल अभिनेता-फिल्मकार आर. पर्थिएपन की बेटी आर. एस. कीरथना फिल्मकार मणिरत्नम की तमिल फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रही हैं।
अभिनेता दुल्कार सलमान और कार्थी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कीरथना फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर शामिल हैं। इस समय वह सहायक कलाकारों के चयन में व्यस्त हैं।”
दिलचस्प बात यह है कि कीरथना ने सिनेजगत में कदम 2002 में आई तमिल फिल्म ‘कन्नाथिल मुथामित्तल’ में बतौर बाल कलाकार रखा था।
इस समय फिल्म की नायिका की तलाश जारी है। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी नायिका की भूमिका के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।
फिल्म की शूटिंग दिसंबर महीने से शुरू होनी है।
dharmpath.com dharmpath