थानाध्यक्ष छपिया आलोक कुमार दूबे ने बताया कि अभियुक्त छपिया निवासी रामअदालत, जगदीश और दिलीप ने 25 जुलाई को 35 वर्षीय युवक फौजदार की बांका व लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई जिलेदार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बभनान स्टेशन पर हैं, जहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
dharmpath.com dharmpath