नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री कल्कि कोचलिन यहां अमेजन इंडिया कोट्योर वीक (एआईसीडब्ल्यू) 2015 में फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता की शो स्टॉपर रहीं।
खूबसूरत शैंपेन रेशमी पोशाक में उतरीं कल्कि ने अपनी उपस्थिति से रैंप पर जलवा बिखेर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उनका पूरा मनोबल बढ़ाया।
कल्कि ने यहां गौरव के खास परिधान संग्रह के बारे में संवाददाताओं को बताते हुए कहा, “यह जादुई और संपूर्ण है। उन्होंने जो जलवा तैयार किया है, उसे आप रैंप वॉक की बजाय टहलते या आराम से चहलकदमी करते हुए दिखा सकते हैं।”
गौरव के परिधान संग्रह का नाम ‘सिल्ट एंड साइफर’ है। उनके परिधान संग्रह में जॉर्जेट, शिफॉन, सिल्क ऑर्गेजा, सिल्क क्रेप, हल्के-फुल्के गोटे और टाफेटा का इस्तेमाल हुआ है।
इस परिधान संग्रह से गौरव का लक्ष्य ‘भारत की सभी दुल्हनों और उन सभी महिलाओं को लुभाना है, जिन्हें फैशनेबल पोशाक पसंद हैं।’
dharmpath.com dharmpath