जापान पर 2020 ओलम्पिक प्रतीक चिन्ह का डिजाइन चुराने का आरोप

टोक्यो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम के एक डिजाइनर ने 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के आयोजकों पर प्रतीक चिन्ह का डिजाइन चुराने का आरोप लगाया है।

टोक्यो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम के एक डिजाइनर ने 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के आयोजकों पर प्रतीक चिन्ह का डिजाइन चुराने का आरोप लगाया है।

समाचार एसेंसी तास के मुताबिक डिजाइनर ओलीवर डेबी ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्वी बेल्जियम में स्थित एक थिएटर के लिए जो डिजाइन तैयार किया था, टोक्यो ओलम्पिक के प्रतीक चिन्ह का डिजाइन बिल्कुल वैसा ही है।

डेबी ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर मुहिम शुरू कर दी है। टोक्यो ओलम्पिक का प्रतीक चिन्ह बीते सप्ताह ही जारी किया गया था। डेबी ने दावे के साथ कहा है कि आयोजकों ने उसका डिजाइन चुराकर ओलम्पिक का प्रतीक चिन्ह बनाया है।

उल्लेखनीय है कि आयोजकों ने टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह से ठीक पांच साल पहले यह प्रतीक चिन्ह जारी किया।

जापानी कलाकार केनजीरो सानो द्वारा तैयार प्रतीक चिन्ह टोक्यो के अंग्रेजी नाम के पहले शब्द टी पर आधारित है। इसे ‘टोक्यो, टुमारो (कल) और टीम’ से जोड़ा गया है। यह 2020 में होने वाले खेलों के इस महाकुम्भ के दौरान एकता के उल्लास को प्रदर्शित करता है।

टोक्यो को सात सितम्बर, 2013 को ओलम्पिक की मेजबानी मिली थी। इससे पहले भी टोक्यो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493